Jamshedpur News: ईएसआईसी ने कई लाभुकों को सौंपी एरियर की राशि

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: आदित्यपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कार्यक्रम में दिवंगत बीमित व्यक्तियों के परिवारों को लाखों रुपये के आश्रित हितलाभ का भुगतान किया गया। क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने लाभुकों को राशि सौंपी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर चर्चा की। अब प्रत्येक महीने लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि सीधे जमा की जाएगी।

Jamshedpur News: ईएसआईसी ने कई लाभुकों को सौंपी एरियर की राशि

Jamshedpur News: आदित्यपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के शाखा कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान दिवंगत बीमित व्यक्तियों के आश्रित परिवारों को आश्रित हितलाभ के तहत लाखों रुपये के एरियर का भुगतान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने लाभुकों को भुगतान की राशि सौंपी और निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक संजय कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित दिवंगत बीमित व्यक्तियों के परिवार को उनके आश्रित हितलाभ की बकाया राशि प्रदान की गई और उन्हें बताया गया कि अब से हर महीने आश्रित हितलाभ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यह हितलाभ बीमित व्यक्ति के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को एक स्थायी आर्थिक सहारा देता है। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने लाभुकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की समस्या पर लोग यहां सहायता के लिए संपर्क करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: ईएसआईसी ने कई लाभुकों को सौंपी एरियर की राशि