ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरइनर व्हील वेस्ट ने स्तनपान पर महिलाओं को जागरूक किया

इनर व्हील वेस्ट ने स्तनपान पर महिलाओं को जागरूक किया

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने चाइल्ड एडॉप्शन और महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ममता अभियान कार्यक्रम के तहत कई क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली...

इनर व्हील वेस्ट ने स्तनपान पर महिलाओं को जागरूक किया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 08 Aug 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने चाइल्ड एडॉप्शन और महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ममता अभियान कार्यक्रम के तहत कई क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान शहर की कुछ बस्तियों में जाकर महिलाओं को स्तनपान से सम्बंधित जानकारी दी गई। लोगों को अनाथालय से बच्चों को दत्तक बनाकर उसके जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही क्लब के सदस्यों ने शिशु निकेतन कदमा में रह रहे अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया और भोजन किया। इस अवसर पर बाल कल्याण विद्या मंदिर, टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, बालिका उच्च विद्यालय साकची में बच्चों के बीच ममता मिशन पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष मौशमी राय, अमिता सिन्हा, निभा मिश्रा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें