महिला हिंसा को लेकर किया इनर व्हील क्लब ने किया  जागरूक

महिला हिंसा को लेकर किया इनर व्हील क्लब ने किया जागरूक

संक्षेप:

जमशेदपुर के इनर व्हील क्लब ऑफ अस्मिता ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षा, संवेदनशील मामलों और समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और जागरूक नागरिक बनने का संदेश प्राप्त किया।

Dec 11, 2025 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता ने गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। द वर्ल्ड ऑरेंज कैंपेन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में क्लब एडिटर अंजुला सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के बारे में जागरूक करना है। साथ ही उन्हें स्वयं सुरक्षा एवं संवेदनशील मामलों से जुड़ी जानकारियां प्रदान करना था। कार्यक्रम की अगुवाई क्लब की अध्यक्ष रीपा दत्ता, सचिव सुनीता सेठ और सारिका सिंह ने की। इन सभी ने छात्रों को समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा, उसके प्रकार, उससे बचाव के उपाय और किसी भी आपात स्थिति में मदद लेने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर छात्रों ने भी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज कराई और कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का समापन छात्रों को जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने के संदेश के साथ किया गया।