ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकॉलेज बस्ती में दी कानून की जानकारी

कॉलेज बस्ती में दी कानून की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को को-आपरेटिव कालेज बस्ती में कानूनी जागरूकता शिविर का आयेाजन किया...

कॉलेज बस्ती में दी कानून की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 02 Sep 2018 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को को-आपरेटिव कालेज बस्ती में कानूनी जागरूकता शिविर का आयेाजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में श्रम विभाग की ओर से मजदूरों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी अधिवक्ता राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पीएफ मिलना चाहिए। इसकी जानकारी नियोक्ता को मजदूरों को देनी चाहिए। अगर मजदूर इससे वंचित है हुए तो वे डालसा की मदद ले सकते हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएलवी सुनील पांडेय ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। जागरूक होकर ही उसका लाभ लिया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जोबा रानी बास्के ने किया। मौके पर पीएलवी संजय तिवारी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें