Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsIndiGo Airlines Faces Nationwide Outrage Over Flight Cancellations and Poor Management
इंडिगो की अव्यवस्था पर कैट ने आक्रोश जताया, मुआवजे की मांग

इंडिगो की अव्यवस्था पर कैट ने आक्रोश जताया, मुआवजे की मांग

संक्षेप:

इंडिगो एयरलाइंस की अव्यवस्था के कारण यात्रियों को तनावपूर्ण हालात का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड समेत देश भर में हजारों यात्रियों की फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और घंटों की देरी हो रही है। कैट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है और यात्रियों के लिए मुआवजे की भी अपील की है।

Dec 06, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

इंडिगो एयरलाइंस की अव्यवस्था के कारण पूरे देश में आक्रोश है। झारखंड समेत देश भर के हजारों यात्रियों को हवाई अड्डों पर अपमानजनक, तनावपूर्ण और अव्यवस्थित हालात का सामना करना पड़ रहा है। बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन, घंटों की देरी और यात्री प्रबंधन की नाकामी के चलते जनता में रोष के साथ मीडिया में भी तीखी आलोचना सामने आई है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने बताया कि कैट द्वारा दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से सैकड़ों व्यापारी नेता शामिल होने वाले थे, लेकिन इंडिगो की परिचालन विफलता के कारण लगभग हर व्यापारी नेता घंटों एयरपोर्ट पर फंसा रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यात्रियों ने पूर्ण कुप्रबंधन की शिकायत की है। सोंथालिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से त्वरित और निर्णायक हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जनता का भरोसा बहाल किया जाए। जवाबदेही तय हो और इंडिगो की विफलता से प्रभावित लोगों को न्याय मिले। उन्होंने फंसे यात्रियों के लिए मुआवजा देने की भी मांग की है।