Jamshedpur News: बागबेड़ा में 12 सितंबर से लगेगा नेत्र रोगियों के लिए जांच शिविर
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम में 12 से 14 सितंबर तक नेत्र शिविर का आयोजन कर रही है। 12 सितंबर को रोगियों की जांच बागबेड़ा थाना चौक पर होगी और मोतियाबिंद के रोगियों का ऑपरेशन 13 सितंबर को मुफ्त में किया जाएगा। सभी रोगी शिविर में अपनी जांच करा सकते हैं।

Jamshedpur News: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम की ओर से 12 से 14 सितंबर तक नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। 12 सितंबर को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रोगियों की जांच की जाएगी। इसमें से मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का 13 सितंबर को मुफ्त में ऑपरेशन किया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि कहीं के भी रोगी जाकर शिविर में अपनी जांच करा सकते हैं।


