ट्रेन रद्द होने की घोषणा अब दो माह पहले, यात्री को मिलेंगे आसान विकल्प

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

दक्षिण पूर्व रेलवे अब दो महीने पहले लाइन ब्लॉक का आदेश जारी कर रहा है, जिससे यात्री ट्रेन रद्द होने पर दूसरे विकल्प चुन सकेंगे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। हालांकि, तकनीकी खराबी या आपदा के समय ट्रेन तत्काल रद्द की जा सकेगी।

ट्रेन रद्द होने की घोषणा अब दो माह पहले, यात्री को मिलेंगे आसान विकल्प

यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे अब लाइन ब्लॉक का आदेश दो महीने पहले जारी करने लगा है। टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही ट्रेन रद्द करने से यात्री आसानी से दूसरा विकल्प चुन सकते हैं। पहले अचानक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी। टिकट बुक करने के बाद ट्रेन रद्द होने पर उन्हें यात्रा स्थगित करनी पड़ती या अधिक किराया देकर बस-हवाई जहाज का सहारा लेना पड़ता। नए नियम से यात्री पहले से दूसरी ट्रेन, बस या विमान की व्यवस्था कर सकेंगे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव दोनों से राहत मिलेगी।

रेलवे को सुविधा

रेलवे को भी लाइन, सिग्नल, ट्रैक मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और अन्य विकास कार्य करने में सुविधा होगी। हालांकि, तकनीकी खराबी या आपदा जैसी स्थिति में ट्रेन तत्काल रद्द की जा सकेगी।

जून-जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

चक्रधरपुर मंडल में लाइन मरम्मत कार्य के कारण टाटानगर-इतवारी और बिलासपुर एक्सप्रेस दिन बदलकर 27 जुलाई से 12 नवंबर के बीच कई तारीखों पर रद्द रहेगी। आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी कई दिनों तक टाटानगर नहीं आएंगी। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने पहले ही ट्रेन रद्द करने और मार्ग परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है। बिलासपुर मंडल में लाइन ब्लॉक को लेकर हावड़ा-मुंबई रूट की ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा।

प्रश्नोत्तरी

दक्षिण पूर्व रेलवे कब से लाइन ब्लॉक का आदेश जारी कर रहा है?
दक्षिण पूर्व रेलवे अब दो महीने पहले लाइन ब्लॉक का आदेश जारी करने लगा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।