ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजेएफसी से जुड़े भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर राजू गायकवाड

जेएफसी से जुड़े भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर राजू गायकवाड

भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर राजू गायकवाड जमशेदपुर फुटबाल क्लब (जेएफसी) से जुड़ गए हैं। जेएफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने बताया कि मुंबई के राजू गायकवाड को एक वर्ष के लिए अनुबंध किया गया...

जेएफसी से जुड़े भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर राजू गायकवाड
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 07 Jun 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर राजू गायकवाड जमशेदपुर फुटबाल क्लब (जेएफसी) से जुड़ गए हैं। जेएफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने बताया कि मुंबई के राजू गायकवाड को एक वर्ष के लिए अनुबंध किया गया है।राजू गायकवाड ने कहा है कि मैं जमशेदपुर और टाटा फुटबॉल एकेडमी (टीएफए) लौट कर बहुत खुश हूं। शहर और यहां के खेल मैदान में मेरी कई यादें जुड़ी हैं। बीते वर्ष यहां खेलने आया था तो स्टेडियम की विकसित आधारभूत संरचना देखकर काफी खुशी हुई थी। मैं यहां जेएफसी को मजबूत करने आया हूं।मुकुल चौधरी ने बताया कि राजू गायकवाड की जमशेदपुर टीम में वापसी हमारे लिए गौरव की बात है। टीएफए के पूर्व कैडेट रहे राजू टाटा स्टील के प्रतिनिधित्व और मूल्य के महत्व समझते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें