Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsIndia s PMVBRY Scheme Benefits Thousands New Jobs and Incentives
पीएमवीबीआरवाई में कोल्हान के 346 प्रतिष्ठानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पीएमवीबीआरवाई में कोल्हान के 346 प्रतिष्ठानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

संक्षेप: भारत सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के अंतर्गत कोल्‍हान प्रमंडल में 346 संस्थानों ने पंजीकरण कराया है। 1 अगस्त 2025 से अब तक 2031 नए युवाओं को नौकरी मिली है और 7724 व्यक्तियों को रोजगार मिला है। पहले चरण में नए युवाओं को 15 हजार रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

Sat, 8 Nov 2025 06:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

भारत सरकार की ओर से लागू प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) का लाभ अब मिलने लगा है। कोल्‍हान प्रमंडल के कुल 346 प्रतिष्‍ठानों ने इस योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इस योजना के अंतर्गत 1 अगस्त 2025 से अबतक कुल 2031 नए युवाओं ने पहली बार नौकरी प्राप्‍त की है। इसके अलावा 7724 व्‍यक्तियों को रोजगार मिला है, जो पहले भी कार्यरत रह चुके हैं। योजना के अंतर्गत पहले चरण में पहली बार नौकरी करने वाले युवक-युवतियों को पहले वेतन के साथ कुल 15 हजार का अतिरिक्‍त भुगतान मिलेगा, जो दो किस्‍त में प्रदान किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में नियोक्‍ताओं को प्रोत्‍साहन स्‍वरूप प्रत्‍येक अतिरिक्‍त कर्मचारी पर दो वर्ष तक 3000 रुपये प्रति माह तक की राशि प्रदान की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विनिर्माण इकाइयों को यह लाभ चार वर्ष तक मिलेगा। योजना के त‍हत 50 से कम कर्मचारियों वाले प्रतिष्‍ठान को कम से कम 2, जबकि 50 से अधिक वाले प्रतिष्‍ठान को 5 नए कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी। नियोक्‍ताओं को भुगतान पैन से लिंक खातों में किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रतिष्‍ठान 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।