ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनप चुनाव में निर्दलीय भी लड़ सकेंगे चुनाव

नप चुनाव में निर्दलीय भी लड़ सकेंगे चुनाव

उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अरवा राजकमल की अध्यक्षता में नगर पर्षद चाईबासा के 2018 के निर्वाचन से संबंधित बैठक की गई। बैठक में कार्मिक कोषांग के कार्य,आचार संहिता कोषांग,वाहन कोषांग, इवीएम...

नप चुनाव में निर्दलीय भी लड़ सकेंगे चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 07 Mar 2018 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अरवा राजकमल की अध्यक्षता में नगर पर्षद चाईबासा के 2018 के निर्वाचन से संबंधित बैठक की गई। बैठक में कार्मिक कोषांग के कार्य,आचार संहिता कोषांग,वाहन कोषांग, इवीएम कोषांग,सामग्री कोषांग,प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग तथा प्रशिक्षण कोषांग के कार्यों की जानकारी दी गई।

बताया गया कि अध्यक्ष एवं उपाधयक्ष पद के उमीदवार 6 लाख तक खर्च कर सकते है। जबकि वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार 1.5 लाख तक खर्च कर सकते है। ब्लैक लिस्टेड व्यक्ति चुनाव लड़ने से वंचित होंगे। उनकी सूची जारी की जायगी। फॉर्म 1 दिए जाने वाले उम्मीदवार दलीय होंगे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ेंगे। बैठक में सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें