Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण कार्य विभाग के ऑफिस में 160 बच्चों के बीच बांटी गई पठन-पाठन सामग्री
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: ग्रामीण कार्य विभाग के खासमहल स्थित ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यपालक अभियंता ने तिरंगा फहराने के बाद 160 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री बांटी, जिसमें कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, स्केल, और मिठाई के पैकेट शामिल थे। सभी बच्चों के चेहरे सामग्री पाकर खिल उठे।
स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण कार्य विभाग के ऑफिस में 160 बच्चों के बीच बांटी गई पठन-पाठन सामग्री
Jamshedpur News: ग्रामीण कार्य विभाग के खासमहल स्थित ऑफिस में इस साल भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार मिश्र ने राष्ट्र ध्वज फहराया गया। इसके बाद कार्यपालक अभियंता के द्वारा 160 बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री बांटी गई। इन सामग्रियों में मुख्य रूप से कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, स्केल, बॉक्स, तिरंगा झंडा एवं मिठाई के पैकेट शामिल हैं। बड़ी संख्या में कार्यक्रम में लोग शामिल हुए। पठन-पाठन सामग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।


