बढ़ती जनसंख्या गरीबी का मुख्य कारक है : पल्लवी
देश की बढ़ती जनसंख्या गरीबी और बेरोजगारी का प्रमुख कारक है। अशिक्षा बढ़ी है और जीवन स्तर में कमी आई है। यह बातें सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बुधवार को साकची में जनसंख्या दिवस पर...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 11 Jul 2017 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें
देश की बढ़ती जनसंख्या गरीबी और बेरोजगारी का प्रमुख कारक है। अशिक्षा बढ़ी है और जीवन स्तर में कमी आई है। यह बातें सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बुधवार को साकची में जनसंख्या दिवस पर परिचर्चा में कही। ‘बढ़ती जनसंख्या और गरीबी का आपसी संबंध शीर्षक परिचर्चा में महिला मंच से जुड़ी सदस्यों ने विचार रखे। शाइस्ता खान ने कहा कि औरतें अगर साक्षर हो जाएं तो जनसंख्या विस्फोट की समस्या से बचा जा सकता है। परिणीता जायसवाल ने जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न खतरों के प्रति जागरूकता जरूरी बताया। निम्मी मिश्रा ने बाल विवाह पर कानूनी कार्यवाई करने पर जोर दिया। सुरभि मुदगल, अलका जायसवाल ने भी विचार रखा।