Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsIncreasing Burglary Incidents in Kapali OP Area Thieves Target Abandoned House
कपाली में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी

कपाली में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी

संक्षेप: कपाली ओपी क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। मंगलवार को फरीद कॉलोनी, गौसनगर में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की। मकान मालिक ओडिशा में बारात में गए थे। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर सोने की नोज पिन, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चुराए। पुलिस ने जांच शुरू की है।

Wed, 5 Nov 2025 05:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को फरीद कॉलोनी गौसनगर में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए जेवर, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, यह मकान मोहम्मद नसीम अंसारी का है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक अपने परिवार के साथ 3 नवंबर की रात लगभग 11 बजे ओडिशा के राजगाम में बारात में शामिल होने गए थे। इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाया और मकान परिसर में घुसकर दो बंद कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर घर की अलमारी से तीन सोने की नोज पिन, तीन से चार गुल्लक, एक मोबाइल फोन, एक टैब और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वारदात के दौरान उन्होंने मकान के आंगन में रहने वाले दो किरायेदारों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वे शोर न मचा सकें। सुबह जब किरायेदारों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो दरवाजा बंद पाया। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक के भाई अफरोज को फोन कर बुलाया। अफरोज के पहुंचने पर चोरी की पूरी घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।