स्नातकोत्तर में सीट वृद्धि को लेकर पहुंची जांच टीम
Mar 14, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के इंडियन मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर सीटों में वृद्धि के लिए कोल्हन विश्वविद्यालय की जांच टीम शनिवार को पहुंची। टीम 38 सीटों में वृद्धि के लिए संसाधनों की जांच करेगी और नेशनल मेडिकल कमीशन के गाइडलाइन के अनुसार अपनी रिपोर्ट कॉलेज को देगी।

जमशेदपुर । इंडियन मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर की सीट में वृद्धि को लेकर कोल्हन विश्वविद्यालय की जांच टीम शनिवार को पहुंची। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी करीब 38 सीटों में वृद्धि को लेकर कॉलेज में संसाधनों की जांच करेंगे। वे लोग नेशनल मेडिकल कमीशन के गाइडलाइन के अनुसार सीटों में वृद्धि करने की कितनी गुंजाइश है अथवा नहीं को लेकर अपनी रिपोर्ट कॉलेज को देगी। जिसके आधार पर कॉलेज एनएममसी को इस रिपोर्ट के साथ आवेदन करेगा ताकि नेशनल मेडिकल कमिशन की टीम कॉलेज पहुंचकर सीट में हुई थी को लेकर अंतिम रूप से संसाधनों की जांच करें और नामांकन के लिए अनुमति दे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


