कैलाशनाथ शर्मा 'गाजीपुरी' कृत भोजपुरी गीत संग्रह चलS चलीं गँउवां के ओर' लोकार्पित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में 'जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्' द्वारा भोजपुरी गीत संग्रह 'चलS चलीं गँउवां के ओर' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजेश राय और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस पुस्तक में ग्रामीण प्रेम, राष्ट्र प्रेम, नारी विमर्श, और महान विभूतियों की चर्चा की गई है।

कैलाशनाथ शर्मा 'गाजीपुरी' कृत भोजपुरी गीत संग्रह चलS चलीं गँउवां  के ओर' लोकार्पित

जमशेदपुर। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था 'जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्' के 60वीं कड़ी के रुप में प्रकाशित एवं 'सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन' के विशेष सहयोग से शहर के ख्यातिलब्ध कवि कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी रचित भोजपुरी गीत संग्रह "चलS चलीं गँउवां के ओर" का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के मानस सभागार में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश राय एवं विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, आमोद दुबे एवं अरुण सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रसेनजित तिवारी तथा संचालन परिषद की संयुक्त सचिव डाॅ. वीणा पाण्डेय भारती ने की ।

जबकि स्वागत भाषण संस्था के प्रधान सचिव डाॅ. अजय कुमार ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन परिषद् के श्रीमती रीना सिन्हा सलोनी ने दी । कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद श्रीमती सुस्मिता मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गई । ततश्चात अतिथियों द्वारा पुस्तक लोकार्पित किये जाने के उपरान्त हरिहर राय चौहान ने पुस्तक पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी' का यह गीत संग्रह 'चल चलीं गँउवां के ओर' सिर्फ गाँव के प्रेम तक हीं सीमित नहीं है । यह राष्ट्र प्रेम, भाषा प्रेम, नारी-विमर्श बेरोजगारी महामारी के साथ वीर कुंवर सिंह, वीर बिरसा मुंडा, अटल जी, टाटा जी कैप्टन अब्दुल हमीद जैसे महापुरुषों तथा भोजपुरी के महान साहित्यकार डाॅ0 रसिक बिहारी ओझा 'निर्भीक' जी पर वर्णात्मक गीतों की लम्बी श्रृंखला है । यह गीत संग्रह 'चलऽ चलीं गँउवा के ओर' अपने रसात्मकता, लयात्मकता, भावाभिव्यक्ति के गहराई और विचारों के आवेग के कारण प्रसिद्धि प्राप्त करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।