Inauguration of Akhand Deep Kalash Yatra by Shefali Pandya in Jharkhand गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी से अखंड दीप कलश यात्रा रवाना, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsInauguration of Akhand Deep Kalash Yatra by Shefali Pandya in Jharkhand

गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी से अखंड दीप कलश यात्रा रवाना

गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी से अखंड दीप कलश यात्रा का शुभारंभ शैफाली पांड्या द्वारा किया गया। यह यात्रा 99 वर्ष पूर्व स्थापित अखंड दीप के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में है। इसका उद्देश्य समाज में भाईचारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 30 Dec 2024 08:46 PM
share Share
Follow Us on
गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी से अखंड दीप कलश यात्रा रवाना

गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी से अखंड दीप कलश यात्रा का शुभारंभ शैफाली पांड्या की ओर से रविवार को झंडा दिखाकर किया गया। शैफाली पांड्या शांतिकुंज हरिद्वार से विशेष रूप से आमंत्रित हैं, जो युवाओं का प्रेरणास्रोत हैं। शांतिकुंज हरिद्वार में 99 वर्ष पूर्व स्थापित अखंड दीप के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गायत्री मंदिर से यात्रा प्रारंभ की गई, जो पूरे झारखंड का भ्रमण कर परमपूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा का विचार प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएगी। इसका उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का संस्कार भरना सभ्य एवं उन्नत समाज बनाना है। समाज की कटुता को समाप्त कर भाईचारा स्थापित करना है। कार्यक्रम गायत्री परिवार ट्रस्ट टाटानगर के तत्वावधान में मुख्य ट्रस्टी प्रभाकर राव की देखरेख में संपन्न हुआ। सहयोग के रूप में सहायक मुख्य ट्रस्टी सुरेश लाल, दलिया भट्टाचार्जी व गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े सभी परिजन थे। अखंड दीप कलश यात्रा को संचालित करने के लिए सभी प्रखंडों में समन्वय समिति बनाई गई है। प्रत्येक प्रखंड में 18 परिजन की सहायता से प्रखंड के सभी गांव में रथ पहुंचेगा एवं प्रत्येक व्यक्ति को गायत्री परिवार से जोड़ा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।