ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसिकुरसाई में कुलपति ने दो घंटे तक जानीं लोगों की समस्याएं

सिकुरसाई में कुलपति ने दो घंटे तक जानीं लोगों की समस्याएं

यह न तो कोई बैठक थी और न ही इसमें शामिल होने वाले कोल्हान विश्वविद्यालय के प्राध्यापक या अधिकारी थे। पश्चिमी सिंहभूम के इस गांव सिकुरसाई में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती के सामने...

सिकुरसाई में कुलपति ने दो घंटे तक जानीं लोगों की समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 17 Feb 2019 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

यह न तो कोई बैठक थी और न ही इसमें शामिल होने वाले कोल्हान विश्वविद्यालय के प्राध्यापक या अधिकारी थे। पश्चिमी सिंहभूम के इस गांव सिकुरसाई में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती के सामने थे गांव के लोग और उनके पास थी समस्याओं की लंबी फेहरिस्त। उन्नत भारत अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत इस गांव को गोद लिया है।

कुलपति शनिवार को इस गांव की समस्याओं को जानने के लिए न सिर्फ गांव पहुंचीं, बल्कि दो घंटे से अधिक का समय ग्रामीणों के बीच व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि एनएसएस के स्वयंसेवक गांव की हर समस्याओं को लेकर सर्वे करेंगे और उनके निदान का हर स्तर तक प्रयास किया जाएगा। डॉ. मोहंती ने गांव की छोटी समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ग्रामीण और प्रशासन के बीच संयोजन का काम करने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने बच्चों को स्कूल जाने के प्रति प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रसून दत्त सिंह ने बताया कि बुनियादी शिक्षा, स्वरोजगार, जल प्रबंधन, जैविक खेती एवं स्वच्छता अभियान जैसे विषयों पर स्वयंसेवक लगातार काम कर रहे हैं। सिकुड़सायी में भी इस पर ध्यान दिया जाएगा। गांव के युवकों ने भी अपनी समस्याओं से एनएसएस को अवगत कराया। मौके पर मैथिली विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरके चौधरी, चाईबासा महिला कॉलेज की पदाधिकारी अर्पित सुमन टोप्पो, सलोनी टोप्पो, डॉ. स्मिता झा, डॉ. मंजू षाड़ंगी समेत स्वयंसेवक शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें