ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर18 वर्षों में सिर्फ एक बार समय पर आया मानसून

18 वर्षों में सिर्फ एक बार समय पर आया मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून का झारखंड में प्रवेश हमेशा विलंब से हो रहा है। पिछले 18 वर्षों में एक बार ही समय पर मानसून का आगमन हुआ, जब चार जून 2006 को जमशेदपुर के रास्ते मानसून ने दस्तक दी थी। अभी 72...

18 वर्षों में सिर्फ एक बार समय पर आया मानसून
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 18 Jun 2018 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पश्चिम मानसून का झारखंड में प्रवेश हमेशा विलंब से हो रहा है। पिछले 18 वर्षों में एक बार ही समय पर मानसून का आगमन हुआ, जब चार जून 2006 को जमशेदपुर के रास्ते मानसून ने दस्तक दी थी।

अभी 72 घंटे लग सकते हैं

मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि झारखंड में मानसून के सक्रिय होने में अभी 72 घंटे लग सकते हैं। पूरे राज्य में शुष्क हवाएं चलने से लू जैसी स्थिति है। वातावरण में नमी की कमी है। चक्रवात और सर्कुलेशन के अभाव में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मानसून के आगे बढ़ने पर ही बारिश के आसार बनेंगे।

21 जून तक आंशिक बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी आरएस शर्मा ने बताया कि 18 जून को गर्म हवाएं (लू) चलेंगी। उत्तर पूर्व बिहार से मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट, दक्षिण ओडिशा और झारखंड तक पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। लगातार तापमान में वृद्धि से सर्कुलेशन बनेगा। 21 जून तक कोल्हान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

जमशेदपुर में मानसून का आगमन

2000 15 जून

2001 13 जून

2002 10 जून

2003 21 जून

2004 13 जून

2005 22 जून

2006 04 जून

2007 14 जून

2008 10 जून

2009 28 जून

2010 26 जून

2011 16 जून

2012 20 जून

2013 14 जून

2014 17 जून

2015 21 जून

2016 17 जून

2017 10 जून

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें