बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानव कल्याण का एक अभिन्न अंग है - डीसी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

चाईबासा में उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मियों से रोगियों के प्रति उचित व्यवहार करने और अस्पताल में बेहतर माहौल सुनिश्चित करने की अपील की। इसके अलावा, रक्त बैंक के निबंधन और जांच रिपोर्ट की उपलब्धता पर भी जोर दिया गया।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानव कल्याण का एक अभिन्न अंग है - डीसी

चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिला का प्रमुख चेहरा है। इसलिए सभी चिकित्सक, कर्मी अपने नियत समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर निर्धारित कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी से स्वास्थ्य क्षेत्र में सशक्त सिंहभूम की परिकल्पना को साकार करना है। बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानव कल्याण का एक अभिन्न अंग है। हम सभी का दायित्व है कि अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर माहौल के बीच इलाज किया जाए। उपायुक्त शुक्रवार सदर अस्पताल-चाईबासा में आयोजित बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की भी जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही यह आश्वस्त किया गया जिला प्रशासन, चिकित्सक एवं कर्मियों को उचित सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के दौरान किसी का कोई हस्तक्षेप ना हो, इसके लिए अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा。

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक में सिविल सर्जन डॉ.जुझार माझी, सदर अस्पताल के अधीक्षक, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, जीएनएम एवं वार्ड इंचार्ज मौजूद थे। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में उपायुक्त के द्वारा सदर अस्पताल में संधारित व्यवस्था, प्रतिनियुक्त चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक, उपलब्ध चिकित्सा यंत्र, आधारभूत एवं मूलभूत सुविधा सहित विविध बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया।

उपायुक्त के निर्देश

बैठक में उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि कर्तव्य पर उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मी अस्पताल आने वाले सभी रोगियों एवं उनके परिचरों से उचित व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मनोरंजन हेतु अस्पताल नहीं आता, बल्कि रोग ग्रस्त होने के उपरांत स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अस्पताल आता है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि अस्पताल आने वाले लोगों से कुशल व्यवहार करें।

स्वास्थ्य सेवाओं को रखें क्रियाशील

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल में संधारित विभिन्न विभाग एवं उनके द्वारा रोगियों को दी जाने वाली सुविधा में कोई कमी ना हो, इसके लिए संधारित सभी स्वास्थ्य सेवाओं को क्रियाशील रखें और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करते हुए आम जनों को इसका अधिकतम लाभ देना सुनिश्चित करें।

बल्ड बैंक का निबंधन

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सदर अस्पताल स्थित रक्त कोष के निबंधन और उचित संचालन के लिए यथोचित प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही ब्लड बैंक का निबंधन सुनिश्चित कराते हुए इसे भी पूर्ण रूपेण क्रियाशील किया जाएगा। इसके अलावा ब्लड बैंक में ब्लड लेने हेतु आने वाले रोगियों या अन्य व्यक्तियों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ब्लड बैंक के भीतर अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रहेगा।

जांच व रिपोर्ट का निर्गमन

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल में होने वाले विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए भी उचित व्यवस्था संधारित रहे तथा जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए काउंटर की व्यवस्था रहे तथा समय अनुसार सभी जांच रिपोर्ट काउंटर पर उपलब्ध करवाया जाए, ताकि रोगियों एवं उनके परिजनों को आसानी से रिपोर्ट मिल सके।

सूचना का हो प्रदर्शन

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रतिदिन रोस्टर वाइज चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर को सदर अस्पताल में प्रदर्शित किया जाए। इसके अलावा अलग-अलग समय पर आयोजित होने वाले शिविरों के बारे में भी सूचनाएं प्रदर्शित रहे। जिस अस्पताल आने वाले लोगों को उपलब्ध डॉक्टर एवं सेवाओं की समुचित जानकारी रहे और उन्हें यत्र-तत्र परेशान ना होना पड़े।

बिजली व सीसीटीवी

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल का कोई भी क्षेत्र अंधेरे में ना हो, इसके लिए समस्त परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी सीसीटीवी का संचालन एवं आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा आप सीसीटीवी की निगरानी में है, से संबंधित सूचना भी समस्त परिसर में प्रदर्शित रहे। बिजली के लिए आपातकालीन व्यवस्था सहित बैकअप प्लान की भी व्यवस्था संधारित हो।

स्वच्छता और हरियाली का ध्यान

उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिया कि सदर अस्पताल का सभी वार्डों सहित समस्त परिसर स्वच्छ रहे, साथ ही शौचालय का नियमित रूप से साफ सफाई भी सुनिश्चित हो। परिसर में कहीं भी किसी भी प्रकार की गंदगी ना पहले तथा कचरे का उचित निपटान भी होते रहे। इसके अलावा छोटे-छोटे पौधों को लगाकर परिसर में हरियाली भी सुनिश्चित की जाए।

सामान्य प्रश्न

उपायुक्त ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए क्या निर्देश दिए?
उपायुक्त ने सभी चिकित्सकों और कर्मियों से रोगियों के प्रति उचित व्यवहार करने और अस्पताल में बेहतर माहौल सुनिश्चित करने की अपील की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।