ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। देश में राष्ट्रनिर्माण में संगठन व युवा वर्ग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। युवा ही इस दौर का नेतृत्वकर्ता है। यह कहना था...

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 10 Jul 2018 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। देश में राष्ट्रनिर्माण में संगठन व युवा वर्ग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। युवा ही इस दौर का नेतृत्वकर्ता है। यह कहना था मुख्य अतिथि संघ के विभाग संघ चालक अभय सावंत का।

बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में सोमवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अभय सावंत ने कहा कि संगठन के सदस्य अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर अरविंद चौबे, विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. राजीव कुमार, कोल्हान विभाग संयोजक पिकलू घोष, नगर अध्यक्ष डॉ. बीडी सिन्हा ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में विषय परिचय विभाग संगठन मंत्री राजीव कुमार ने कराया। पुरानी नगर कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर, विभाग संगठन मंत्री राजीव, अमिताभ सेनापति, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कमल कुमार कमलेंदु, विनय, सागर राय, अभिषेक सिंह, कारण, सुधांशु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभाविप के महानगर अध्यक्ष बने डॉ. एमके पासवान : अभाविप ने जमशेदपुर महानगर कमेटी की घोषणा की है। इसके अनुसार महानगर अध्यक्ष डॉ. एमके पासवान व महानगर मंत्री विवेक कुमार को बनाया गया है। पूरी कमेटी इस प्रकार है महानगर अध्यक्ष : डॉ. एमके पासवान, उपाध्यक्ष : डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. रश्मि कुमारी, प्रोफेसर राजेंद्र जायसवाल, महानगर मंत्री : विवेक कुमार, सह मंत्री : शुभांशु शुभम, नीलकमल, प्रकाश कुमार, महेश वर्मा, ज्योति दास, महानगर कार्यालय मंत्री : सपन घोष, सह कार्यालय मंत्री : अमन कुमार, महानगर कोष प्रमुख : अभय कुमार, महानगर छात्रा प्रमुख : अंशु कुमारी, नमिता पाठक, सानिया कुमारी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें