ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदेश निर्माण में टाटा स्टील की अहम भागीदारी : टीवी नरेंद्रन

देश निर्माण में टाटा स्टील की अहम भागीदारी : टीवी नरेंद्रन

देश की 73वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा स्टील की ओर से वर्क्स जेनरल ऑफिस मेन गेट पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील के ग्लोबल सीइओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने...

देश निर्माण में टाटा स्टील की अहम भागीदारी : टीवी नरेंद्रन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Aug 2019 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की 73वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा स्टील की ओर से वर्क्स जेनरल ऑफिस मेन गेट पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील के ग्लोबल सीइओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने झंडोत्तोलन किया। इसके पहले उन्होंने सुरक्षा विभाग के परेड की सलामी ली। टाटा स्टील के एमडी ने अपने संबोधन में कहा कि कहा कि देश मजबूत हो रहा है और देश के निर्माण में टाटा स्टील की अहम भागीदारी रही है। उन्होंने देश वर्तमान आर्थिक हालात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे जल्द ही उबरने के आसार हैं। उन्होंने कार्बन उर्त्सजन के कारण पर्यावरण पर विश्व की चिंताओं और इसके उपाय पर किए जा रहे पहल की चर्चा की। साथ ही उन्होंने इसमें टाटा स्टील की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने कार्बन डाइऑक्साइड के उर्त्सन को कम करने में सफलता भी पायी है। इस अ‌वसर पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, संजीव पाल, सुधांशु पाठक, उत्तम सिंह, अरुण मिश्रा, अवनीश गुप्ता, कई चीफ, पूर्व उपाध्यक्ष एएम मिश्रा, पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी, यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, शाहनवाज आलम, हरिशंकर सिंह, शत्रुघ्न राय, धर्मेंद्र उपाध्याय, नीतेश राज आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें