Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsImplementation of PM SHRI Schools Scheme Faces Challenges Strict Measures Introduced
पीएम श्री स्कूलों को 15 दिसंबर तक करना होगा अपग्रेड

पीएम श्री स्कूलों को 15 दिसंबर तक करना होगा अपग्रेड

संक्षेप:

पीएमश्री विद्यालयों में योजना के तहत सुविधाओं का क्रियान्वयन अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए 345 विद्यालयों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद तिग्गा ने 41 गतिविधियों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। योजना में महत्वपूर्ण सुविधाओं का विकास अनिवार्य है।

Wed, 3 Dec 2025 05:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पीएमश्री विद्यालयों में पीएमश्री योजना के तहत उपलब्ध सुविधाएं प्रदान करने का लक्ष्य अबतक पूरा नहीं किया जा सका है। इसलिए राज्य के 345 पीएमश्री विद्यालयों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध पूरा करने के लिए अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के लिए सोमवार एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद तिग्गा ने पदाधिकारियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई राशि से जुड़ी 41 से अधिक गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्कूलों में पूरा करने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटित राशि का व्यय 15 दिसंबर 2025 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीएमश्री विद्यालयों के समग्र विकास में गति लाई जा सके। योजना के तहत विद्यालयों में 21 प्रमुख सुविधाओं को अनिवार्य रूप से विकसित किया जाना है, जिनमें इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, अच्छी लाइब्रेरी, वोकेशनल एजुकेशन, इंटिग्रेटेड साइंस लैब, टीएलएम उपयोग, ग्रीन फीचर्स, छात्र उपस्थिति ट्रैकिंग, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, खेल मैदान, स्वच्छ पेयजल, शिक्षकों का क्षमता विकास, यूथ एवं इको क्लब, करियर काउंसलिंग, छात्राओं के लिए शौचालय, टेन बैगलेस डे, फर्नीचर उपलब्धता, आई-कार्ड जारी करना, स्कूल इनोवेशन काउंसिल और हैंड वाशिंग व स्वच्छता सुविधाएं शामिल हैं। इन योजना लागू करने में इम्प्लिमेंटिंग एजेंसियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा विभाग अब इन सुविधाओं को निर्धारित समय तक उपलब्ध करने को लेकर मॉनिटरिंग करने जा रहा है।