Jamshedpur News: बिजली चोरी कर लोहे का डिवाइडर लगाते पकड़ा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: मानगो न्यू पुरुलिया रोड पर डिवाइडर के काम के लिए बिजली के पोल से सीधे तार खींचने का मामला सामने आया। कर्मचारियों ने अस्थायी कनेक्शन का दावा किया, लेकिन मीटर लगाने से इनकार किया। बाद में बिजली विभाग ने मौके पर मीटर लगा दिया। अब सवाल ये है कि अस्थायी कनेक्शन के लिए मीटर पहले क्यों नहीं लगाया गया?

Jamshedpur News: बिजली चोरी कर लोहे का डिवाइडर लगाते पकड़ा

Jamshedpur News: मानगो न्यू पुरुलिया रोड में इन दिनों लोहे का डिवाइडर लगाने का काम चल रहा है। इस दौरान डिवाइडर की वेल्डिंग के लिए बिजली के पोल से सीधे तार खींचकर मशीनें चलाने का मामला सामने आया। मामला सामने आने के कुछ ही देर बाद बिजली विभाग की ओर से मौके पर मीटर लगा दिया गया। जानकारी के अनुसार, न्यू पुरुलिया रोड में दो दिन से डिवाइडर का काम किया जा रहा है। वेल्डिंग और अन्य काम के लिए मशीनें चलाने को बिजली के पोल से तार खींचे गए थे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि काम के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया गया है।

हालांकि, जब कर्मचारियों से मीटर के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने मीटर लगे होने से साफ इनकार किया। इसके बाद मामले की जानकारी सामने आने के कुछ समय बाद ही बिजली विभाग की ओर से मौके पर मीटर लगा दिया गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया गया था तो शुरुआत में मीटर क्यों नहीं लगाया गया था। फिलहाल मीटर लगाए जाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बिजली चोरी कर लोहे का डिवाइडर लगाते पकड़ा