मानगो में अवैध बालू ले जाते पकड़े गए दो वाहन, मामला दर्ज

Oct 20, 2024 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पूर्वी सिंहभूम में अवैध बालू खनन जारी है। खनन विभाग ने शनिवार को एक औचक जांच में दो वाहनों को अवैध बालू परिवहन करते पकड़ा। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस को सौंपा गया। जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन के...

मानगो में अवैध बालू ले जाते पकड़े गए दो वाहन, मामला दर्ज

पूर्वी सिंहभूम में बालू का अवैध खनन लगातार जारी है। दूसरी ओर, इसके खिलाफ कार्रवाई भी चल रही है। शनिवार तड़के खनन विभाग की ओर से चलाए गए औचक जांच अभियान में एक हाइवा एवं एक 407 वाहन को मानगो क्षेत्र में अवैध रूप से बालू ले जाते पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर क्रमशः एमजीएम एवं मानगो थाना प्रभारी को सौंपते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।