ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझोपड़ी में चल रही थी अवैध फैक्ट्री, छापा पड़ने पर हुआ यह बड़ा खुलासा

झोपड़ी में चल रही थी अवैध फैक्ट्री, छापा पड़ने पर हुआ यह बड़ा खुलासा

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
1/ 4सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
2/ 4सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
3/ 4सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
4/ 4सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है।...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 16 Mar 2020 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर(चंडीनगर) स्थित एक झोपड़ी में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का रविवार को उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने घर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडो के नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि मौके से किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। विभाग इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि इस अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन मानगो के जीतू साहू और पिंटू कर्मकार द्वारा किया जाता है। पिछले तीन महीने से यहां फैक्ट्री चल रही थी। ये लोग कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर झोपड़ी में नकली शराब तैयार करते हैं। वे विभिन्न ब्रांडों के बोतल में पैककर सप्लाई करते थे। पुलिस फिलहाल इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है। ढाई लाख के सामान जब्त: इस नकली शराब फैक्ट्री से उत्पाद विभाग ने तकरीबन सवा लाख रुपए मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं, लगभग ढाई लाख के सामान जब्त हुआ है। यहां से 13 पेटी इंपीरियल ब्लू और 1 पेटी रॉयल स्टैग कंपनी की शराब मिली है। साथ ही, 50 लीटर स्प्रिट, 20 पेटी 180 एमएल की खाली बोतलें, दो सौ विभिन्न ब्रांडो के कॉर्क, 10 पीस स्टीकर लीफ, खाली कार्टून और 35 लीटर क्षमता के कई ड्रम भी बरामद हुए हैं।झोपड़ी में चल रही थी फैक्ट्री :घनी बस्ती के बीचोंबीच चलने वाली इस फैक्ट्री से स्थानीय लोग अंजान थे। लोगों का कहना है कि इस झोपड़ी में पहले एक साधू बाबा रहते थे। कुछ दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद कुछ लोग यहां आकर रहने लगे। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार और प्रवीण राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंडीनगर में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री चल रही है। यहां छापामारी करने पर सूचना सही निकली। झोपड़ी में शराब फैक्ट्री चल रही थी। लेकिन यह झोपड़ी किसकी है इस बारे में आसपास के लोगों ने बताने से इंकार कर दिया। बकौल इंस्पेक्टर अजय कुमार, ये लोग धनबाद से लिक्विड लाकर शराब बनाते थे। जबकि कॉर्क (ढक्कन)और रैपर कोलकाता से मंगाया जाता था। उन्होंने बताया कि जिले में नकली अंग्रेजी शराब बनाने का धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। उत्पाद विभाग सिमित संसाधनों के कारण ऐसे अवैध धंधों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें