ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील में मेडिकल एक्सटेंशन बंद हुआ तो वेस्ट बोकारो के 27 सौ कर्मचारियों को होगा नुकसान

टाटा स्टील में मेडिकल एक्सटेंशन बंद हुआ तो वेस्ट बोकारो के 27 सौ कर्मचारियों को होगा नुकसान

टाटा स्टील में मेडिकल एक्सटेंशन बंद हुआ तो इसका नुकसान झरिया, नोवामुंडी सहित वेस्ट बोकारो के 27 सौ कर्मचारियों को उठाना होगा। यह कहना है राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ वेस्ट बोकारो के अध्यक्ष मोहन महतो...

टाटा स्टील में मेडिकल एक्सटेंशन बंद हुआ तो वेस्ट बोकारो के 27 सौ कर्मचारियों को होगा नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 20 Jun 2018 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील में मेडिकल एक्सटेंशन बंद हुआ तो इसका नुकसान झरिया, नोवामुंडी सहित वेस्ट बोकारो के 27 सौ कर्मचारियों को उठाना होगा। यह कहना है राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ वेस्ट बोकारो के अध्यक्ष मोहन महतो का।

टाटा स्टील के सभी पॉलिसी मैटर पर टाटा वर्कर्स यूनियन ही प्रबंधन से बात करती है, इसलिए वेस्ट बोकारो की यूनियन नेतृत्व टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों से मिलने के लिए मंगलवार शाम शहर पहुंचे। यूनियन कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मोहन महतो ने कहा कि 72 वर्षों से जो सुविधा कर्मचारियों को मिल रही है। अचानक उसे बंद करने से आक्रोश है। जून में लगभग 20 कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिनके एक्सटेंशन का पत्र प्रबंधन द्वारा अब तक नहीं भेजा गया है। आधिकारिक रूप से उन्हें अभी से मेडिकल एक्स्टेंशन बंद होने की सूचना प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो वाइस प्रेसिडेंट (एचआरएम) एसडी त्रिपाठी व वाइस प्रेसिडेंट (आरएम) चाणक्य चौधरी से मुलाकात की जाएगी। यूनियन पहुंचने वालो में उपाध्यक्ष सोमेन मुखोपाध्याय, राम सेवक, सहायक सचिव मो. तारिक, सीताराम प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।

उदारता अब नहीं दिखती : मोहन महतो का कहना है कि वैश्वीकरण के कारण टाटा स्टील का कर्मचारियों के प्रति जो उदारता थी वह अब नहीं दिखती। कर्मचारियों को मिलने वाली कई सुविधाएं धीरे-धीरे बंद हो रही हैं।

यूनियन में रहना होगा मुश्किल : मोहन महतो ने आशंका जताई कि अगर मेडिकल एक्सटेंशन बंद हुआ तो उन्हें यूनियन में रहना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि टाटा वर्कर्स यूनियन में 214 में से 11 पदाधिकारियों को चुना जाता है जबकि वेस्ट बोकारो में पूरे कर्मचारी ही यूनियन कार्यकारिणी व पदाधिकारी के लिए मतदान करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें