मानगो के पुराने अंचल कार्यालय के पास मिला सांप
Dec 04, 2025 02:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के डिमना रोड पर एक बड़ा अजगर सांप दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्नैक सेवर टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया और उसे दलमा जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
जमशेदपुर। डिमना रोड स्थित पुराने अंचल कार्यालय, मानगो के पास मंगलवार को एक बड़े अजगर सांप के दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सांप को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्नैक सेवर टीम के दो सदस्य मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया। टीम ने बताया कि सांप पूरी तरह सुरक्षित था। पकड़ने के बाद उसे प्राकृतिक आवास में लौटाते हुए दलमा जंगल में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए स्नैक सेवर टीम का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




