ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदेवघर गए घरवाले, चोरों ने किया हाथ साफ

देवघर गए घरवाले, चोरों ने किया हाथ साफ

घरवाले देवघर गए और इधर उनके मकान में चोरी हो गई। यह घटना बर्मामाइंस के बर्मा रोड की है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार मिश्रा के घर से शनिवार रात चोरों ने क्वार्टर के पीछे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर...

देवघर गए घरवाले, चोरों ने किया हाथ साफ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 01 Oct 2018 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

घर वाले देवघर गए और इधर उनके मकान में चोरी हो गई। यह घटना बर्मामाइंस के बर्मा रोड की है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार मिश्रा के घर से शनिवार रात चोरों ने क्वार्टर के पीछे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे और कमरा वाला दरवाजा तोड़कर चोरी कर ली।

अरुण कुमार परिवार के साथ देवघर गए हैं। वे अपने घर का चाभी भाई अजय कुमार मिश्रा को देकर गए थे। भाई अजय जब सुबह घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी कितने की हुई है यह अरुण के आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल अजय मिश्रा ने चोरी की घटना की सूचना बर्मामाइंस पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। अरुण कुमार मिश्रा के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें