उपायुक्त के आवास का हुआ मकान सूचीकरण और गणना कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जनगणना-2027 के तहत निर्धारित मकान सूचीकरण एवं गणना कार्यक्रम के तहत अधिसूचित प्रगणक एवं सुपरवाइजर के द्वारा उपायुक्त आवास पहुंचकर स्वगणना आईडी की सहाय

उपायुक्त के आवास का हुआ मकान सूचीकरण और गणना कार्य

जनगणना-2027 के तहत निर्धारित मकान सूचीकरण एवं गणना कार्यक्रम के तहत अधिसूचित प्रगणक एवं सुपरवाइजर के द्वारा उपायुक्त आवास पहुंचकर स्वगणना आईडी की सहायता से जनगणना संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।इस दौरान जिला उपायुक्त राजीव रंजन से जनगणना कार्य के लिए आवश्यक विवरणों का संकलन किया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आंकड़ों का सत्यापन किया गया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया कि वे जनगणना कार्य के दौरान सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक एवं विश्वसनीय हो सकें।

यह इसलिए जरूरी है क्योंकि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।