मरीज के साथ कई अटेंडेंट रहने पर लगी फटकार
Mar 11, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक ने मरीजों के बेड के पास कई अटेंडेंट पाए जाने पर सुरक्षा बलों और नर्स को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अटेंडेंट की अधिकता से मरीजों को संक्रमण का खतरा है और व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। सुरक्षा बलों को इस मामले में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जमशेदपुर। एक मरीज के साथ एक से अधिक अटेंडेंट रहने पर प्राचार्य और अधीक्षक ने बुधवार को सुरक्षा बलों और नर्स को फटकार लगाई है। ये लोग बुधवार को अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान ऐसे कई मरीज मिले जिनके बेड पर और उसके आसपास कई अटेंडेंट बैठे या सोए मिले। अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा बल को इसीलिए तैनात किया गया है ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो लेकिन वहां भीड़ लगी रह रही है इससे मरीजों को इन्फेक्शन भी फैलने का डर रहता है और व्यवस्था में भी परेशानी हो रही है। उन लोगों ने सुरक्षा बलों को इस विषय को लेकर हिदायत दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


