ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपरसूडीह में होमगार्ड ने की महिला से छेड़खानी, पीटा

परसूडीह में होमगार्ड ने की महिला से छेड़खानी, पीटा

परसूडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में मंगलवार की शाम को होमगार्ड जवान बबन राम को छेड़खानी करने के आरोप में बस्ती के लोगों ने घेर कर पीटा और परसूडीह पुलिस के हवाले कर...

परसूडीह में होमगार्ड ने की महिला से छेड़खानी, पीटा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 28 Mar 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में मंगलवार की शाम को होमगार्ड जवान बबन राम को छेड़खानी करने के आरोप में बस्ती के लोगों ने घेर कर पीटा और परसूडीह पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था और मामले को सुलह करने का प्रयास किया जा रहा था।

घर में घुसकर कर रहा था छेड़खानी

आरोपी होमगार्ड बबन राम महिला के घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा था। जब उसने चिल्लाना शुरू किया, तब सोपोडेरा के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गये थे। इसके बाद होमगार्ड के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। लोगों ने उसकी खूब पिटायी कि उसके बाद परसूडीह थाने में खबर की।

महिला से मारपीट का भी लगाया आरोप

महिला ने जब छेड़खानी करने का विरोध किया था, तब होमगार्ड ने उसके साथ गाली-ग्लौज और मारपीट भी की।

ड्यूटी पर नहीं था जवान

मंगलवार को आरोपी जवान ड्यूटी पर नहीं था। वह सोपोडेरा में क्यों गया था, इसकी खबर वरीय पुलिस अधिकारी ले रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जवान परसूडीह थाने में पुलिस हिरासत में था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें