ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघर बचाओ संघर्ष समिति ने भी चलाया जनजागृति अभियान

घर बचाओ संघर्ष समिति ने भी चलाया जनजागृति अभियान

घर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को बारीडीह बस्ती में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें बैकुंठनगर के बच्चे और महिलाएं हाथ में तख्तियां लेकर शामिल...

घर बचाओ संघर्ष समिति ने भी चलाया जनजागृति अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 01 Dec 2018 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

घर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को बारीडीह बस्ती में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें बैकुंठनगर के बच्चे और महिलाएं हाथ में तख्तियां लेकर शामिल हुई।

झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद बिहारी दुबे, झारखंड विकास मोर्चा के जिला के अध्यक्ष बबुआ सिंह, कांग्रेस के नेता मुन्ना शर्मा, गुड्डू सिंह, गिरधारी, विद्युत साव, नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में बजरंगबली चौक से निराला पथ, पटना पथ, दिनकर पथ, भोजपुर कॉलोनी, जिला स्कूल मैदान रोड की प्रत्येक गलियों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान नागाडुंगरी में नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई, जिसमें झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य है जिनके हाथों में जनता की रक्षा की जिम्मा है उन्होंने ही भक्षक बन के बच्चों का आशियाना तोड़ दिया। घर बचाओ संघर्ष समिति के संजय घोष, भोला सिंह, सूरत सिंह, पंकज कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें