मित्र मंडल जुगसलाई का डंडा रोपण आज

Mar 02, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर के मित्र मंडल जुगसलाई पार्क में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। डंडा रोपण और पूजन सोमवार सुबह 9 बजे से होगा। महिलाओं को हरे धनिया का वितरण किया जाएगा। 2 मार्च को होलिका पूजन और दहन का कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय निवासी भाग लेंगे।

मित्र मंडल जुगसलाई का डंडा रोपण आज

जमशेदपुर। मित्र मंडल जुगसलाई पार्क की ओर से जुगसलाई पार्क के बगल में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं, जिसमें स्थान की साफ-सफाई, सजावट, लाइट और साउंड की व्यवस्था शामिल है। होलिका दहन के लिए लकड़ी, गोबर और अन्य सामग्री की व्यवस्था भी पूरी कर दी गई है। सोमवार सुबह 9 बजे से डंडा रोपण और पूजन शुरू होगा। इसके बाद महिलाओं द्वारा डंडा पूजन किया जाएगा, जो संध्या 4 बजे तक चलेगा। पूजन के दौरान आने वाली महिलाओं को हरे धनिया का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। 2 मार्च को 12.45 बजे ब्राह्मण और जजमानों द्वारा होलिका पूजन किया जाएगा, जिसके बाद होलिका दहन का कार्यक्रम होगा।

इसमें जुगसलाई क्षेत्र के तमाम निवासी भाग लेंगे और होलिका दहन के बाद अबीर-गुलाल खेलकर महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं। यह जानकारी दिलिप कुमार गोयल ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।