कटिहार, साउथ बिहार, नीलांचल समेत सभी ट्रेनों में खचाखच भीड़, लटककर गए लोग

Mar 02, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

होली के अवसर पर टाटानगर से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों को सीट नहीं मिलने पर फर्श पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। बसों में भी स्थिति समान थी, जहां यात्री भीड़ के कारण बेंच पर यात्रा करने को मजबूर हुए।

कटिहार, साउथ बिहार, नीलांचल समेत सभी ट्रेनों में खचाखच भीड़, लटककर गए लोग

होली को लेकर टाटानगर से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों में रविवार सुबह से देर रात तक यात्रियों की भीड़ में उमड़ती रही। सुबह जहां टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ थी। वहीं, शाम को टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस के बाद भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यूपी-बिहार के यात्रियों की भीड़ दिखी। दूसरे स्टेशन से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग के कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। स्थिति यह रही कि काउंटर टिकट कंफर्म नहीं होने के बावजूद दर्जनों लोग स्लीपर कोच पर चढ़कर शौचालय से लेकर पूरे कोच में फर्श पर बैठे थे, ताकि किसी तरह रात गुजारकर लोग बिहार के स्टेशनों तक पहुंच सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी ओर, जनरल टिकट कोच में जगह सीट नहीं मिलने पर लोग गेट पर बैठकर खुद को खतरे में डालकर यात्रा कर रहे थे। हालांकि, आरपीएफ के जवानों ने जनरल कोच पर लोगों को कतार से चढ़ाया था। इसके बावजूद ट्रेन खुलने पर जवानों ने दर्जनों लोगों को कोच के अंदर घुसाया, ताकि हादसा न हो। बसें भी फुल, लगी रही भीड़ इधर, रविवार की शाम बसों में भी काफी भीड़ दिखी। बिहार जाने वाली लगभग सभी बसों में यात्रियों की भीड़ रही। सीटें नहीं होने पर लोग बेंच पर बैठकर गए। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।