होलिका दहन कल, होली पर चंद्रग्रहण का साया, 4 को मनेगी

Mar 01, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

इस बार होलिका दहन 2 मार्च को होगा, लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण लोग संशय में हैं। 3 मार्च को चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह 6.20 बजे से शुरू होगा, जिससे कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार होलिका पूजन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर होगा।

होलिका दहन कल, होली पर चंद्रग्रहण का साया, 4 को मनेगी

इस बार होलिका दहन 2 मार्च को होगा, लेकिन होली को लेकर लोगों में संशय है, क्योंकि होलिका दहन के दूसरे दिन 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे होलिका दहन और होली का गणित बिगड़ गया है। इस बार 2 मार्च को होलिका दहन, जबकि 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। 3 मार्च की सुबह 6.20 बजे से ही चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। वहीं, मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। होलिका पूजन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर रहेगा। पुरोहित विपिन झा ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन होगा।

2 मार्च को भद्रा रात 1.27 बजे तक रहेगा, इसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसका सूतक सुबह 6.09 बजे शुरू हो जाएगा। इसकी समाप्ति शाम साढ़े छह बजे होगी। शाम को समाप्ति के बाद लोग स्नानादि कर साफ कपड़े पहन कर पूजा करेंगे और होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। चंद्र ग्रहण का समय 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जिसे भारत में देखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, चंद्रग्रहण का समय शाम 6.20 बजे से लेकर शाम 6.48 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 20 मिनट की रहेगी। ---- 2026 में होली पर चंद्रग्रहण का साया है। यह साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। इसके कारण होलिका दहन 2 मार्च और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाना मनाया जाएगा। पुरोहित बिपिन झा मारवाड़ी समाज का डंडा रोपण आज मारवाड़ी समाज का होलिका दहन से पहले डंडा रोपण के साथ पूजा की शुरुआत होगी। यह 1 मार्च को साकची आमबगान, जुगसलाई, काशीडीह सहित आम बागान में पारंपरिक तरीके से किया जाएगा। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा आमबगान में होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया है, डंडारोपण के साथ पूजन की शुरुआत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।