फाउंडर्स डे को लेकर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव
Mar 05, 2026 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
होली के अवसर पर जुबली पार्क बंद रहने के कारण प्रशासन ने फाउंडर्स डे कार्यक्रम को एक दिन बढ़ा दिया है। शुक्रवार को शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और लोगों को परेशानी न हो।

होली के अवसर पर बुधवार को जुबली पार्क बंद रहने के कारण प्रशासन ने कार्यक्रम फाउंडर्स डे के कर्मक्रम को एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं शहर में यातयात नियमों में भी बदलाव किए गए है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान ट्रक समेत अन्य बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


