Jamshedpur News: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस
Jamshedpur News: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
Jamshedpur News: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार और अन्य प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर की।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि हिंदी केवल संपर्क की भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक चेतना और भावनात्मक एकता का मजबूत आधार है। विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुनीता गुड़िया ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा का प्रयोग बिना किसी संकोच के करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान प्रो. सुदेष्णा बनर्जी, डॉ. हरेन्द्र पंडित और डॉ. वाज़दा तबस्सुम ने भी अपने विचार रखे और नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह
में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी और कविता-पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें उमा सीट, पूनम डे और रीना सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। अंत में डॉ. हरेन्द्र पंडित ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


