Hindi Day Celebrated at JKS College Mango - Emphasizing Language s Growth and Importance जेकेएस कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHindi Day Celebrated at JKS College Mango - Emphasizing Language s Growth and Importance

जेकेएस कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस

जेकेएस कॉलेज मानगो में हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने हिंदी की प्रगति पर प्रकाश डाला। डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा ने हिंदी को संस्कृत की पुत्री बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 13 Sep 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
जेकेएस कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस

जेकेएस कॉलेज मानगो में आज हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि आज हिंदी काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है। आज सभी कार्यालय में हिंदी में काम हो रहा है। 14 सितंबर, 1949 को संविधान ने इसे अपनाया। डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज हम हिंदी बोलते हैं या लिखते हैं जो संस्कृत से ही आया है। इसलिए हिंदी को हम संस्कृत की पुत्री कहते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. रूपेश रजक ने किया।राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर जी रामा, प्रोफेसर सपना गुप्ता, डॉक्टर श्वेता श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीषा सिंह और शिक्षेतकर कर्मचारी अवधेश पांडे, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

अंत में हिंदी प्रतियोगिता के सभी सफल प्रतिभागी छात्र छात्राओ के बीच प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।