Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड : डीडी बार के मैनेजर ने दी जमानत अर्जी
Jamshedpur News: हिमांशु सिंह हत्याकांड में आरोपी डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद ने सीजेएम अदालत में जमानत अर्जी दी है। बार संचालक नीरज सिंह की जमानत पहले से रद्द हो चुकी है। 27 जून को डीडी बार में विवाद के बाद हिमांशु की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Jamshedpur News: हिमांशु सिंह हत्याकांड में आरोपी डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद ने गुरुवार को सीजेएम की अदालत में जमानत अर्जी दी। अधिवक्ता बी पंडा ने बताया कि अर्जी पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हो सकती है। हत्याकांड के बाद बिष्टूपुर पुलिस की एसआईटी ने बिरसानगर निवासी बार के मैनेजर विजय महानंद को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में बार संचालक नीरज सिंह की जमानत अर्जी पहले सीजेएम की अदालत से रद्द हो चुकी है। एडीजे-2 की अदालत ने नीरज की अर्जी पर सुनवाई के लिए केस डायरी मांगी है। मालूम हो कि 27 जून की रात डीडी बार में विवाद के बाद अपराधियों के समूह ने आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह को पुलिस की मौजूदगी में चापड़ से मारकर हत्या कर दी थी।
इससे बिष्टूपुर पुलिस ने बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, नौ लोगों का बयान अदालत में पुलिस ने दर्ज कराया है। बताया जाता है कि हिमांशु हत्याकांड में 15 आरोपी जेल गए हैं, लेकिन संचालक और मैनेजर जमानत कराने में जुटे हैं।


