High-Voltage Drama Young Woman Climbs Electricity Pole Over Relationship Issues in Jamshedpur प्रेमी के धोखे से नाराज युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी,घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHigh-Voltage Drama Young Woman Climbs Electricity Pole Over Relationship Issues in Jamshedpur

प्रेमी के धोखे से नाराज युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी,घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मरीन ड्राइव पर हाइटेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवती का आरोप है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया है। वह तब तक नीचे नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 26 Aug 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमी के धोखे से नाराज युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी,घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

जमशेदपुर।सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर मंगलवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती अचानक हाइटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई युवती को नीचे उतरने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसने किसी की नही सुनी। युवती का आरोप है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया है। वह कहती रही कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे मना नहीं लेता, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। एक युवक को भी पोल पर चढ़ाकर युवती को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।

इधर, पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसे समझाने-बुझाने में लगे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।