टाटानगर स्टेशन पर हादसा, मालगाड़ी पर चढ़ा किशोर हाइटेंशन से झुलसा, गंभीर
टाटानगर स्टेशन पर हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय अमित जेना गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर हुई। बच्चा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ते समय करंट के झटके से गिर गया। उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल से MGM अस्पताल रेफर किया गया।

टाटानगर स्टेशन पर हाइटेंशन तार की चपेट में आने से अमित जेना (15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार दिन में करीब 11 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन की है। हाइटेंशन तार की चपेट में आने के बाद स्टेशन परिसर तेज आवाज से गूंज उठा और करंट के झटके से बच्चा नीचे गिर गया। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने झुलसे बच्चे को इलाज के लिए पहले टाटानगर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात तक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
सुरक्षा जवानों को संदेह
सुरक्षा जवानों को संदेह है कि बच्चा मानसिक रूप से अस्वस्थ था या किसी नशे के प्रभाव में था। बताया जाता है कि बच्चा खानाबदोश परिवार का है। प्लेटफॉर्म पर घूमने के दौरान वह मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था।
आरपीएफ जवानों की कार्रवाई
बच्चे के मालगाड़ी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्टेशन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान यात्रियों की भीड़ भी जुट गई थी। सुरक्षा जवान और यात्री लगातार बच्चे को मालगाड़ी के वैगन पर खड़ा होने से मना कर रहे थे, लेकिन वह हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया।
परिजनों को खोज रही रेल पुलिस
आरपीएफ व जीआरपी की अन्य लोगों से पूछताछ में सामने आया कि बच्चे के परिजन बागबेड़ा गुदड़ी बाजार के पीछे रेलवे की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इससे जीआरपी जवान गुदड़ी बाजार गए थे, ताकि उसके परिजनों की देखरेख के लिए अस्पताल पहुंचा दे, लेकिन अमित जेना के परिजनों की जानकारी नहीं मिली। इससे जीआरपी के एक जवान को एमजीएम अस्पताल में बच्चे के पास रखा गया गया है।
सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
बच्चे के मालगाड़ी वैगन पर चढ़ने से टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है, क्योंकि आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तीन शिफ्ट में स्टेशन गश्त ड्यूटी लगती है। जानकार बताते है कि पहले भी तीन विक्षप्त की मालगाड़ी व इंजन पर चढ़ने के कारण हाइटेंशन की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


