ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहीरो यूथ लीग: जमशेदपुर एफसी ने सैज को रौंदा

हीरो यूथ लीग: जमशेदपुर एफसी ने सैज को रौंदा

हीरो यूथ लीग एलीट ग्रुप में गुरुवार को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) अंडर-18 टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 11 अंकों के साथ गोल अंतर में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचे। स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडशा 11...

हीरो यूथ लीग: जमशेदपुर एफसी ने सैज को रौंदा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 28 Feb 2020 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

हीरो यूथ लीग एलीट ग्रुप में गुरुवार को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) अंडर-18 टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 11 अंकों के साथ गोल अंतर में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचे। स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडशा 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।जेआरडी टाटा खेल परिसर में जेएफसी ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ झारखंड (सैज) को 6-0 गोल से रौंदा। स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडशा ने सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो को 3-2 गोल से हराया। मेजबान टीम ने मध्यांतर के समय 3-0 गोल की बढ़त हासिल कर ली थी। सोरोखाइबन नोंगपोकगांबा मेती ने 20वें मिनट में आरंभिक गोल दागा। दो मिनट के बाद वुंगशुंगम जगोई ने दूसरा गोल और 37वें में मेती ने तीसरा गोल कर दिया। जेएफसी ने मध्यांतर के बाद तेज खेल दिखाया। फिजम सिंह ने 72वें मिनट में चौथा और 78वें मिनट में लालरूमाविया ने पांचवां गोल दागा। इंजुरी टाइम में हिजम लेनिन सिंह ने छठा गोल किया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। जेएफसी ने 20 फरवरी को जेआरडी टाटा खेल परिसर में सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो को 4-1 गोल से हराकर विजय अभियान शुरू किया था। 23 फरवरी को सिजुआ में धनबाद एफसी को 2-0 गोल से हराया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें