ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविरासत : टाटानगर स्टेशन पर लगा इलेक्ट्रिक इंजन

विरासत : टाटानगर स्टेशन पर लगा इलेक्ट्रिक इंजन

देश का पहला इलेक्ट्रिक रेल इंजन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर स्थापित हो जाएगा। इसे दर्शकों के लिए विरासत के रूप में स्टेशन के इन गेट अर्थात पार्सल गेट के पास स्थापित किया...

देश का पहला इलेक्ट्रिक रेल इंजन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर स्थापित हो जाएगा। इसे दर्शकों के लिए विरासत के रूप में स्टेशन के इन गेट अर्थात पार्सल गेट के पास स्थापित किया...
1/ 2देश का पहला इलेक्ट्रिक रेल इंजन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर स्थापित हो जाएगा। इसे दर्शकों के लिए विरासत के रूप में स्टेशन के इन गेट अर्थात पार्सल गेट के पास स्थापित किया...
देश का पहला इलेक्ट्रिक रेल इंजन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर स्थापित हो जाएगा। इसे दर्शकों के लिए विरासत के रूप में स्टेशन के इन गेट अर्थात पार्सल गेट के पास स्थापित किया...
2/ 2देश का पहला इलेक्ट्रिक रेल इंजन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर स्थापित हो जाएगा। इसे दर्शकों के लिए विरासत के रूप में स्टेशन के इन गेट अर्थात पार्सल गेट के पास स्थापित किया...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 17 Feb 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

देश का पहला इलेक्ट्रिक रेल इंजन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर स्थापित हो जाएगा। इसे दर्शकों के लिए विरासत के रूप में स्टेशन के इन गेट अर्थात पार्सल गेट के पास स्थापित किया गया। इसके लगने से टाटानगर देश का पहला ऐसा स्टेशन हो जाएगा जहां मॉडल नहीं, बल्कि पूरा इंजन साज-सज्जा के साथ स्थापित होगा। इसकी वायरिंग होगी और वास्तविक स्वरूप देने को पेंटो भी लगाया जाएगा। यह जानकारी वरीय मंडल विद्युत अभियंता अनंत सदाशिव ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि 118.8 टन वजनी, करीब 21 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े इंजन को तीन भागों में बांटकर सौ-सौ टन क्षमता के तीन क्रेन की मदद से तीन ट्रेलर पर लोड कर रात 10.30 बजे स्टेशन लाया गया। इसके लिए किफायती दर पर क्रेन कैरियर कारपोरेशन ने उपलब्ध कराया। इंजन स्थापित करने के लिए रविवार सुबह 8 से 4 बजे तक इन गेट को बंद रखा जाएगा। इस दौरान यात्री और वाहन आउट गेट से से ही आवाजाही करेंगे।

35 साल उम्र, 37 साल चला चित्तरंजन में बना इंजन : एक इलेक्ट्रिक रेल इंजन की उम्र 35 साल होती है। मगर चित्तरंजन में बने डब्ल्यूएजी -5 मॉडल के इस मालवाहक इंजन को 22 सितंबर 1981 को पटरी पर उतारा गया था। इस तरह 37 साल की सेवा के बाद यह दो माह पूर्व रिटायर हुआ। शुरुआत में यह विशाखापत्तनम में था। तब से इसे लोको फाटक के पास रखा गया था। 3850 हॉर्स पावर के इस इंजन की स्पीड 105 किलोमीटर थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें