हीना एलाइड ने फ्रेंड्स को 6 विकेट से हराया, तंजील बने मैन ऑफ द मैच
जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। जेएससीए जमशेदपुर “बी” डिवीजन लीग 2025-26 में टेल्को ग्राउंड पर खेले

जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। जेएससीए जमशेदपुर “बी” डिवीजन लीग 2025-26 में टेल्को ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में हीना एलाइड ने फ्रेंड्स एलेवन को 6 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स एलेवन ने 37.5 ओवर में 154 रन बनाए। अजय कुमार (34) और ओंकार नाथ (31) ने उपयोगी पारियां खेलीं। हीना एलाइड की ओर से मुलचंद साह ने 4 विकेट और तंजी़ल-उल-हक ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हीना एलाइड ने 40.1 ओवर में 156/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। तंजी़ल-उल-हक ने 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि प्रणय प्रकाश ने 34 रन बनाए।
फ्रेंड्स एलेवन के अभिषेक अग्रवाल ने 3 विकेट लिए। तंजी़ल-उल-हक को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




