Jamshedpur News: विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में 356 लोगों ने उठाया लाभ
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में 'सैल्यूट तिरंगा झारखंड' और जुगसलाई नगर परिषद के संयुक्त प्रयास से एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 356 स्थानीय नागरिकों और सफाई कर्मियों की जांच की गई। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में 356 लोगों ने उठाया लाभ
Jamshedpur News: जमशेदपुर। सामाजिक संस्था 'सैल्यूट तिरंगा झारखंड' के प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी एवं जुगसलाई नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद हॉल में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता, ब्रह्मानंद एवं सिटी फॉर साइट के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सफाई कर्मियों समेत स्थानीय नागरिकों की जांच की, जिसमें कुल 356 लोगों ने लाभ उठाया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं विशेष पदाधिकारी संदीप पासवान तथा सम्मानित अतिथि भगवान सिंह व सरदार शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. अंकिता रतन अग्रवाल को 'चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान' तथा समाजसेवी करण कुमार दास को सम्मानित किया गया।


