तालसा क्लब में यूसीआई के सीएसआर से स्वास्थ्य शिविर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरभारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी जमशेदपुर द्वारा 2 जून को आदिवासी नवयुवक क्लब, तालसा में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का लाभ तालसा, तुरामडीह, छोटा तालसा, बिंदापुर, धतकीडीह, पाथरडीह गांव के ग्रामीणों को मिलेगा। रेड क्रॉस के मानद सचिव ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी जमशेदपुर द्वारा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर से 2 जून को आदिवासी नवयुवक क्लब, तालसा में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। शिविर से तालसा, तुरामडीह, छोटा तालसा, बिंदापुर, धतकीडीह, पाथरडीह गांव के आदिवासी व ग्रामीण लाभान्वित हो सकेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों से भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


