एलडी-3 टीएससीआर जेडीसी ने जुबली पार्क में किया वॉकथॉन का सफल आयोजन
एलडी-3 टीएससीआर जेडीसी ने स्वास्थ्य एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार को विभागीय वॉकथॉन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागीय अधिकारियों ने किया। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए अनुशासित ढंग से पैदल यात्रा की। इस अवसर पर फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर चर्चा की गई।
एलडी-3 टीएससीआर जेडीसी के द्वारा स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को विभागीय वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जुबली पार्क स्थित जमशेद जी टाटा की प्रतिमा के समक्ष विभागीय चीफ रविन्द्र विजय संघवाई, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू व जेडीसी के चेयरमैन शिवरंजन ने संयुक्त रूप से किया।इसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर अनुशासित ढंग से पैदल यात्रा करते हुए स्वस्थ जीवन, सक्रिय जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर फिटनेस, नियमित व्यायाम और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, विभागीय कर्मचारिंयो का आभार व्यक्त किया।वॉकथॉन
ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि आपसी सहयोग और टीम भावना को भी मजबूत किया। इसमे मुख्य रूप से वंशीधर महतो, विकास दास, मृत्युंजय कुमार मिश्र, उमेश सिंह, चंदन गुप्ता, श्याम पासवान, अंकित अग्रवाल, मोहन कुमार के साथ मणिरत्नम पोरवाल का विशेष योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




