Jamshedpur News: मेहनत को सलाम कार्यक्रम में मेधावी छात्र सम्मानित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो स्थित होटल सीनेट में हाशमी फाउंडेशन की ओर से ‘मेहनत को सलाम’ कार्यक्रम

Jamshedpur News: मेहनत को सलाम कार्यक्रम में मेधावी छात्र सम्मानित

Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के होटल में हाशमी फाउंडेशन की ओर से मेहनत को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उम्मेद ग्लोबल स्कूल के फाउंडर वली रहमानी थे। इस दौरान कई गणमान्य समाजसेवी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से 10 छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं, दो लकी ड्रॉ विजेताओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि वली रहमानी ने कहा कि मौजूदा दौर में मुस्लिम समाज को दीनी और दुनियावी, दोनों तरह की शिक्षा को साथ लेकर चलने की जरूरत है। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज के लोगों को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेहतरी के लिए आगे आकर योगदान देना होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हाशमी फाउंडेशन के प्रयासों की भी सराहना की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: मेहनत को सलाम कार्यक्रम में मेधावी छात्र सम्मानित