हरियाणा पुलिस ने टेल्को से साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार
हरियाणा की पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में जमशेदपुर के ऋतिक सिंह को गिरफ्तार किया। ऋतिक पर ऑनलाइन फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी में शामिल होने का संदेह है। गिरफ्तारी के बाद, उसे हरियाणा पुलिस के हवाले किया गया। परिजनों ने पहले अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जांच में मामला गिरफ्तारी का निकला।

हरियाणा की सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋतिक सिंह के रूप में हुई है, जो परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान जमशेदपुर के ऋतिक का नाम सामने आया था। इसके बाद हरियाणा पुलिस की एक टीम बुधवार को शहर पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से टाटा मोटर्स साउथ गेट के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉलिंग और बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार देर रात आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा पुलिस अपने साथ फरीदाबाद ले गई।परिजनों ने टेल्को थाने में अपहरण की शिकायत कीसिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने गोलमुरी पुलिस से संपर्क कर गिरफ्तारी की योजना बनाई थी। हालांकि पुलिस ने ऋतिक को टेल्को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, जिसके कारण टेल्को पुलिस को इसकी सूचना नहीं थी। जब परिजनों ने ऋतिक की खोजबीन शुरू की तो उन्हें अपहरण का शक हुआ। उन्होंने तत्काल टेल्को थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि जांच के दौरान मामला गिरफ्तारी का निकला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


