ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदीवार पर नसीहत लिखकर फंदे से झूल गया

दीवार पर नसीहत लिखकर फंदे से झूल गया

बिष्टूपुर थाना अंतर्गत बेल्डीह बस्ती में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने दीवार पर नसीहत लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका नाम संजय राम पासवान (43)...

दीवार पर नसीहत लिखकर फंदे से झूल गया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 25 Apr 2019 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

बिष्टूपुर थाना अंतर्गत बेल्डीह बस्ती में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने दीवार पर नसीहत लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका नाम संजय राम पासवान (43) है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। उसे टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है। पुलिस के अनुसार संजय राम नशे का आदी था। उसके दो बेटे हैं। वह बेल्डीह स्कूल के पास दोसा का ठेला लगाता था। उसकी पत्नी का नाम सीमा था, लेकिन अंत में मा लगने के कारण वह उसे तुलसी कहकर पुकारता था। मंगलवार को उसने अपने कमरे की दीवार पर पत्नी का नाम लिखा। पहले सीमा लिखा और उसके बाद लिखा कि अच्छी हो। फिर उसे अपना दिया हुआ नाम तुलसी लिखा। उस पर नसीहत लिखी। उसने लिखा कि कम बोलना, कम बोलने से हर काम अच्छा होता है। उसने अपने टी शर्ट में लिखा कि मां अच्छा बेटा। उसके बाद कमरा बंद कर फंदे से झूल गया। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें